पुस्‍तकालय > पुस्तकालय के बारे में
   

 

 

पुस्‍तकालय के बारे में

 

 

साहित्य अकादेमी का पुस्तकालय भारत के प्रमुख बहुभाषिक पुस्तकालयों में से एक है, यहाँ पर अकादेमी द्वारा मान्यता प्राप्त 24 भाषाओं में विविध साहित्यिक और संबद्ध विषयों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। यह पुस्तकालय समालोचनात्मक पुस्तकों, अनूदित कृतियों, संदर्भ ग्रंथों तथा शब्दकोशों के समृद्ध संग्रह के लिए जाना जाता है।

 

पुस्तकालय के सभी 24 भाषाओं के संग्रहों को लगभग कंप्‍यूटरीकृत किया जा चुका है जिसकी जानकारी इंटरनेट के माध्‍यम से प्राप्‍त की जा सकती है।

 

पुस्तकालय में सजिल्द साहित्यिक आवधिक प्रकाशनों का भी एक छोटा-सा संग्रह है। पुस्तकालय में प्राप्त हुए आवधिक 1988 से चल रहा है, इंडियन लिटरेरी इंडेक्स की सन् 1989-90, 1996 तथा 1997 से अब तक की सूचनाएँ कंप्यूटर में उपलब्ध हैं। वर्ष 1991-95, 98 तक सूची-निर्माण का कार्य ऑन लाईन उपलब्ध है, शेष कार्य प्रगति पर है। साहित्यिक घटनाओं की कतरनें, साहित्य तथा साहित्यिक व्यक्तियों पर फ़ीचर लेख भी यहाँ उपलब्ध हैं।

 

अकादेमी के बेंगलुरु और कोलकाता स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के पुस्तकालयों में भी पुस्तकों का अच्छा-ख़ासा संग्रह है। क्षेत्रीय कार्यालय के पुस्तकालयों को संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं के केन्द्रों के रूप में स्थापित किया गया है और उन क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण भाषा पुस्तकालयों के लिए यह संपर्क संस्था के रूप में कार्य करता है।

 

अतिरिक्‍त जानकारी के लिए संपर्क करें:

फोन: 011-23387386

ई-मेल: librarian@sahitya-akademi.gov.in