मुख्य पृष्ठ > परियोजना और योजना > हिस्ट्री ऑफ इंडियन लिटरेचर
   


हिस्‍ट्री ऑफ़ इडियन लिटरेचर


साहित्य अकादेमी भारतीय साहित्य के समन्वित इतिहास को बहुखंडों में प्रकाशित करने की योजना पर कार्य कर रही है। यह विभिन्न युगों, विभिन्न सामाजिक-धार्मिक परिस्थितियों के अंतर्गत भारतीयों की साहित्यिक गतिविधियों का लेखा-जोखा होगा। इसमें उन सामाजिक-राजनीतिक कारकों को समझने का प्रयत्न है, जो प्रत्येक युग और प्रत्येक समाज में साहित्यिक मानदंड निर्धारित करते हैं। इस प्रकार यह हमारे क्षेत्रीय साहित्य और उनके अंतर्सम्बंधों को समझने की कोशिश है।


इस योजना का लक्ष्य है - ऋग्वैदिक काल से लेकर अब तक की साहित्यिक गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना।


सन् 1800 से 1910 तक के काल खंड और सन् 1911से 1950 तक की कालावधि वाले खंड प्रकाशित हो चुके हैं। इनका संकलन प्रो. शिशिर कुमार दास के नेतृत्व में विद्वानों के एक दल ने किया है। तुलनात्मक साहित्य के अंतर्गत यह योजना शुरू की गई है।