साहित्य अकादेमी का कार्यक्रम, “अमरकांत जन्मशती संगोष्ठी”, 15 फरवरी 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी द्वारा 8 फरवरी 2026 को उल्हासनगर, जिला-ठाणे में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम :
i) “परिसंवाद : हीरो शेवकाणी का सिंधी साहित्य में योगदान”, पूर्वाह्न 10:00 बजे
ii) “अस्मिता”, अपराह्न 2:30 बजे
कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी और सेवा सदन शिक्षा महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में होगा। |
साहित्य अकादेमी कार्यक्रम, “परिसंवाद : मराठी वगनाट्य परम्परा और योगदान”, 5 फरवरी 2026, 10.30 बजे, लोककला अकादमी, मुंबई विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम, “जन्मशतवार्षिकी परिसंवाद : विद्याधर पुंडलिक”, 30 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10.30 बजे, मुंबई में किया जाएगा। |
प्रख्यात हिंदी लेखक तथा साहित्य अकादेमी के महत्तर सदस्य “विनोद कुमार शुक्ल” की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 जनवरी 2026, सायं 5:00 बजे तृतीय तल सभाकक्ष, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम, “परिसंवाद : उत्तर-आधुनिक गुजराती साहित्य : प्रवाह और परंपरा”, 27 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे, गाँधीनगर, गुजरात में गुजरात साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी के कार्यक्रम, "प्रवासी मंच" में अमेरिका से पधारें कवि अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करेंगे, 24 जनवरी 2026, सायं 6:00 बजे, मुंबई में अस्पी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित। |
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम, "पूर्वी क्षेत्रीय लेखिका सम्मिलन" 24 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10 बजे, कोकराझार, असम में बोडो वीमेन राइटर्स एसोसिएशन एवं बोडो विभाग, बोडोलैंड विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जाएगा। |
भेरूमल मेहरचंद आडवाणी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में साहित्य अकादेमी द्वारा कार्यक्रम "परिसंवाद : भेरूमल मेहरचंद आडवाणी का सिंधी साहित्य में योगदान" 23 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10.30 बजे, आदिपुर, गुजरात में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सिंधोलॉजी के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम, “परिसंवाद : शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी”, 22 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10.30 बजे प्रथम तल सभागार, रवींद्र भवन, 35 फ़ीरोज़शाह मार्ग, नई दिल्ली में किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी का कार्यकम, “परिसंवाद : सूफींवाद और अविभाजित पंजाब”, 20 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10.30 बजे पटियाला, पंजाब में पंजाबी भाषा विकास विभाग, पंजाबी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी कार्यक्रम “परिसंवाद: पूर्वी भारतीय भाषाओं में भक्ति साहित्य” का आयोजन 18 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10 बजे, अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित किया जाएगा। |
"नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026" में साहित्य अकादेमी द्वारा विभिन्न साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन 10-18 जनवरी 2026, भारत मंडपम, नई दिल्ली में। |
साहित्य अकादेमी का कार्यक्रम ‘सांस्कृतिक आदान-प्रदान’ के अंतर्गत “भारत-रूसी लेखक सम्मिलन”, 12 जनवरी 2026, सायं 5 बजे, तृतीय तल, सभाकक्ष, रवींद्र भवन, नई दिल्ली में आयोजन किया जाएगा। |
साहित्य अकादेमी द्वारा “समकालीन हिंदी कहानी : बदलते जीवन संदर्भ” विषयक परिसंवाद का आयोजन 7 जनवरी 2026, पूर्वाह्न 10 बजे, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जाएगा। |