मुख्य पृष्ठ > सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम
   


सांस्‍कृतिक विनिमय कार्यक्रम


साहित्य अकादेमी संस्कृति विभाग, भारत सरकार द्वारा संयोजित विभिन्न देशों के साथ सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम में एक सक्रिय सहभागी है। अकादेमी सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम के लिए भारतीय लेखकों को नामित करती है, विदेशी लेखक प्रतिनिधियों के लिए साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करती है और विभिन्न संस्कृतियों के मध्य समझ विकसित करने के लिए विदेशी भाषाओं से भारतीय भाषाओं में तथा भारतीय प्रोत्साहित करती है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अकादेमी ने संकलन और लेखकों की कृतियों का प्रकाशन किया है। यह एक व्यापक होता हुआ कार्य क्षेत्र है, क्योंकि अनेक देश, जिनमें से कुछ हाल में स्वतंत्र हुए हैं या गठित हुए हैं, इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।