व्‍यक्ति और कृति
लेखक से भेंट कार्यक्रम श्रंखला के पूरक रूप में साहित्य अकादेमी ने सन् 1989 से व्यक्ति और कृति कार्यक्रम श्रंखला आरंभ की। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लब्धप्रतिष्ठ व्यक्तियों को व्याख्यान के लिए आंमत्रित किया जाता है। उदाहरण के लिए किसी अणु वैज्ञानिक, किसी शल्य चिकित्सक, किसी संगीतकार, किसी चित्रकार, किसी नर्तक, किसी गणितज्ञ या विधि विशेषज्ञ से उन कृतियों के बारे में बोलने के लिए अनुरोध किया जाता है, जिन्होंने उन्हें प्रभावित किया या नई अंतर्दृष्टि प्रदान की। वक्ता से सामान्यत: 40 मिनट का व्याख्यान देने का अनुरोध किया जाता है, जिसके बाद श्रोतागण अपनी प्रतिक्रियाएँ व्यक्त करते हैं और प्रश्न पूछते हैं। इस कार्यक्रम में अब तक निम्नलिखित व्यक्ति भाग ले चुके हैं :
  • जयंत नार्लीकर (प्रसिद्ध वैज्ञानिक)
  • मृणालिनी साराभाई (प्रसिद्ध नृत्यांगना)
  • विजयराघव राव (प्रसिद्ध बाँसुरीवादक और संगीत निर्देशक)
  • सौमित्र चट्टोपाध्याय (लब्धप्रतिष्ठ अभिनेता)
  • कर्ण सिंह (प्रसिद्ध विधिवेत्ता और दार्शनिक)
  • एल. एम. सिंघवी (प्रसिद्ध वकील और राजनयिक)
  • सुचित्रा मित्र (प्रसिद्ध गायिका)
  • सलिल चौधुरी (प्रसिद्ध संगीत निर्देशक)
  • चिन्तामणि कर (प्रख्यात मूर्तिकार)
  • श्रीराम लागू (प्रसिद्ध अभिनेता)
  • आंद्रे बेतैले (प्रसिद्ध समाजनृतत्व शास्‍त्री)
  • ई. एम. जॉर्ज (प्रसिद्ध विद्वान)
  • ई. एम. एस. नंबूदरीपाद (प्रख्यात राजनीतिज्ञ)
  • अटल बिहारी वाजपेयी (प्रख्यात राजनेता)
  • वसंत साठे (प्रख्यात राजनीतिज्ञ)
  • नवेन्दु घोष (नाटककार)
  • वीरप्पा मोइली (कन्नड लेखक और प्रख्यात राजनीतिज्ञ)
  • मधु दंडवते (स्वतंत्रता सेनानी)
  • बी. पी. सिंह (संस्कृतिविद्)
  • दिलीप पाडगाँवकर (प्रख्यात पत्रकार)
  • आर. वी. वैद्यनाथ अय्यर (संस्कृतिविद्)
  • अट्टूर गोपालकृष्णन् (फि़ल्‍म निर्माता)
  • एम. पी. प्रकाश (प्रख्यात लेखक और राजनीतिज्ञ)
  • नंदकुमार कामत (प्रख्यात विद्वान और समाजशास्‍त्री)
  • लीना फर्नाण्डीस (अंग्रेज़ी और कोंकणी अध्येता)
  • कृष्ण कुमार (हिन्दी लेखक और शिक्षाशास्‍त्री)
  • सुवप्रसन्ना (प्रख्यात कलाकार)
  • सीताकांत महापात्र (प्रख्यात कवि)
  • अरिबम श्याम शर्मा (फिल्‍म निर्माता)
  • तपन सिन्हा (प्रख्यात फिल्‍म निर्माता)
  • शोभा ब्रह्म (प्रख्यात कलाकार)
  • मरुधर मृदुल (प्रख्यात वकील, कवि एवं सामाजिक कार्यकर्ता)
  • मोतीलाल जोतवाणी (प्रख्यात लेखक)
  • जब्बार पटेल (प्रख्यात रंगमंच एवं फिल्‍म निर्देशक)
  • दिगंबर हांसदा (संताली लेखक)
  • अनिल शाह (प्रख्यात प्रशासक)
  • शिमोगा सुबण्णा (प्रख्यात गायक)
  • प्रतापचंद्र चंदर (प्रख्यात शिक्षाविद्)
  • अनिल सी. शाह (प्रख्यात प्रशासक एवं पाठक)
  • दत्ता दामोदर नाइक (प्रख्यात विद्वान एवं व्यापारी)
  • नित्यानंद हेम्ब्रम (संताली लेखक)
  • अशोक कुमार ठाकुर (प्रख्यात अभियंता)
  • सुनदर्शन अयंगार (प्रख्यात विद्वान एवं शिक्षाविद)
  • अरुण खोपकर (प्रख्यात फिल्‍म निर्माता)
  • एन. मणिमोज़हेन (होटल मालिक एवं उद्योगपति)
  • ललित मानसिंह (प्रख्यात प्रशासक एवं पाठक)
  • विकास सिन्हा (प्रख्यात वैज्ञानिक)
  • शिवकुमार (प्रख्यात फिल्‍म कलाकार एवं चित्राकार)
  • चंद्रकांत कुलकर्णी (प्रख्यात फिल्‍म निर्माता)
  • अनंत अमेमबल (प्रख्यात संगीतकार एवं शोधकर्ता)
  • नीलपवन बरुआ (प्रख्यात चित्राकार)
  • शशिकला काकोडकर (गोवा की पूर्व मुख्यमंत्री)
  • लक्ष्मण माझी (प्रख्यात राजनीतिज्ञ)
  • एम. राजेन्द्रन (प्रख्यात विद्वान)
  • अनंत महापात्रा (प्रख्यात फिल्‍म निर्माता)
  • ललित गोले (प्रख्यात रंगमंच कलाकार)
  • नी. उमाकांत (प्रख्यात लेखक)