मुख्य पृष्ठ > परियोजना और योजना > नेशनल बिब्लियोग्राफी ऑफ इंडियन लिटरेचर
   


नेशनल बिब्लिओग्राफ़ी ऑफ़ इंडियन लिटरेचर


साहित्य अकादेमी की कार्यकारी मंडल की 19 अगस्त 2002 को हुई बैठक मे लिए गए निर्णय के अनुरूप, एन.बी.आई.एल. की दूसरी श्रृंखला, जिसमें सन् 1954-2000 तक का काल खंड सम्मिलित है, का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह पुस्तक विद्वानों, पुस्तकालय के पाठकों, प्रकाशकों, पुस्तक विक्रेताओं तथा उन व्यक्तियों के लिए कारगर सिद्ध होगी, जो पुस्तकों को संदर्भिका के रूप में देखने की रुचि रखते हैं।


इसकी दूसरी श्रृंखला में, साहित्यिक स्तर की समस्त पुस्तकों तथा साहित्य के क्षेत्र में स्थायी मूल्यों तथा 1 जनवरी 1954 से 31 दिसंबर 2000 तक के मध्य प्रकाशित संबद्ध विषय सम्मिलित हैं।


इस परियोजना की दूसरी श्रृंखला को 16 खंडों में सजिल्‍द छापने की योजना है। इसमें से दो खंड डोगरी, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, नेपाली और राजस्‍थानी के लिए होंगे, जबकि अन्‍य प्रत्‍येक भाषा के लिए एक खंड होंगे।


बिब्लिओग्राफ़ी के सात खंड प्रकाशित हो चुके हैं, जिनको असमिया, बांग्‍ला, अंग्रेज़ी (दो खंडों में), कन्‍नड, मलयाळम्, तमिऴ और उर्दू भाषाएँ शामिल हैं। गुजराती, हिंदी, मराठी, ओडि़या, पंजाबी, संस्‍कृत एवं सिंधी (संयुक्‍त) तथा तेलुगु भाषाओं के खंडों पर कार्य चल रहा है। उसके बाद अंतिम दो खंड, जिनको डोगरी, कश्‍मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, नेपाली और राजस्‍थानी भाषाएँ शामिल होंगी, प्रकाशित किए जाएँगे।